Font by Mehr Nastaliq Web
Osho's Photo'

आधुनिक युग के अत्यंत लोकप्रिय, प्रभावशाली और विवादास्पद विचारक।

आधुनिक युग के अत्यंत लोकप्रिय, प्रभावशाली और विवादास्पद विचारक।

ओशो की संपूर्ण रचनाएँ

उद्धरण 100

तुम्हारे पास क्या है; उससे नहीं, वरन् तुम क्या हो उससे ही तुम्हारी पहचान है।

  • शेयर

शांति को चाहो। लेकिन ध्यान रहे कि उसे तुम अपने ही भीतर नहीं पाते हो, तो कहीं भी नहीं पा सकोगे। शांति कोई बाह्य वस्तु नहीं है।

  • शेयर

आदर्श आकांक्षा मात्र ही नहीं है। वह संकल्प भी है। क्योंकि जिन आकांक्षाओं के पीछे संकल्प का बल नहीं, उनका होना या न होना बराबर ही है।

  • शेयर

धर्म भय से ऊपर उठने का उपाय है; क्योंकि धर्म जीवन को जोड़ने वाला सेतु है।

  • शेयर

लोग मुझसे पूछते हैं : योग क्या है? मैं उनसे कहता हूँ : ‘अस्पर्श’ भाव। ऐसे जियों कि जैसे तुम जहाँ हो वहाँ नहीं हो।

  • शेयर

पुस्तकें 1

 

Recitation