प्रेम व्यक्ति के भीतर एक सक्रिय शक्ति का नाम है। यह वह शक्ति है जो व्यक्ति और दुनिया के बीच की दीवारों को तोड़ डालती है, उसे दूसरों से जोड़ देती है।
New Home Share this Hindwi
प्रेम ‘करने’ का मतलब है अपने आपको बिना किसी शर्त के समर्पित कर देना, अपने आपको पूरी तरह दूसरे को सौंप देना—इस उम्मीद के साथ कि हमारा प्रेम उसके अंदर भी प्रेम पैदा करेगा।
New Home Share this Hindwi
अगर एक व्यक्ति सिर्फ़ दूसरे एक व्यक्ति से प्रेम करता है, और अन्य सभी व्यक्तियों में उसकी ज़रा भी रुचि नहीं है—तो उसका प्रेम प्रेम न होकर मात्र एक समजैविक जुड़ाव भर है, उसके अहं का विस्तार भर है।
New Home Share this Hindwi
अपने सार-तत्व में सभी मनुष्य एक जैसे ही हैं। हम सभी एक ही इकाई के हिस्से हैं; हम सभी एक ही इकाई हैं। इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि हम किससे प्रेम करते हैं। प्रेम एक तरह का संकल्प है—अपना जीवन पूरी तरह से एक दूसरे व्यक्ति के जीवन को समर्पित कर देने का।
New Home Share this Hindwi
प्रेम एक पर्याप्त ‘यौन-संतुष्टि का परिणाम’ क़तई नहीं है। उल्टे यौन-सुख—और तथाकथित यौन-तकनीकों का ज्ञान भी—‘प्रेम का परिणाम’ होता है।
You have exhausted your 5 free content pages. Register and enjoy UNLIMITED access to the whole universe of Urdu Poetry, Rare Books, Language Learning, Sufi Mysticism, and more.