Font by Mehr Nastaliq Web
Ranier Maria Rilke's Photo'

रेनर मरिया रिल्के

1875 - 1926 | प्राहा

बोहेमियाई-ऑस्ट्रियाई कवि और उपन्यासकार। अपनी विशिष्ट शैली, दृष्टि और अभिव्यक्ति के लिए समादृत।

बोहेमियाई-ऑस्ट्रियाई कवि और उपन्यासकार। अपनी विशिष्ट शैली, दृष्टि और अभिव्यक्ति के लिए समादृत।

रेनर मरिया रिल्के की संपूर्ण रचनाएँ

कविता 17

उद्धरण 28

अपने भीतर सब कुछ घटित होने दो। सुंदरता और भय। कोई भी संवेदना अंतिम नहीं है।

  • शेयर

उस कारण को ढूँढ़ो जो तुम्हारे भीतर लिखने की इच्छा पैदा करता है, झाँक कर देखो क्या उस कारण की जड़ें तुम्हारे हृदय की गहराइयों तक फैली हैं? और फिर अपने आप से स्वीकार करो कि यदि तुम्हें लिखने से रोका गया तो तुम जी नहीं पाओगे।

  • शेयर

एक मनुष्य का दूसरे मनुष्य के प्रति प्रेम महसूस करना, शायद यह सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है, जो मनुष्यों को दी गई है। यही अंतिम संकट है। यह वह कार्य है जिसके लिए बाकी सभी कार्य मात्र एक तैयारी हैं।

  • शेयर

मैं इसे दो संबंधों के बीच की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी मानता हूँ। प्रत्येक एक-दूसरे के एकांत का प्रहरी हो।

  • शेयर

शायद हमारे जीवन के सभी ड्रैगन, राजकुमारियाँ हैं जो इंतज़ार कर रही हैं कि सिर्फ़ एक बार हम सुंदरता और साहस से अपने क़दम आगे बढ़ाएँ। शायद वह सब कुछ जो हमें भीतर ही भीतर डराता है अपने गहनतम सार में कुछ असहाय-सा है जो हमारा स्नेह चाहता है।

  • शेयर

Recitation