Font by Mehr Nastaliq Web
noImage

Raghurajsingh

1823 - 1879 | مدھیہ پردیش

تمام تمام

26

हरिनासा को सुभगता, अटकि रही दृग माँह।

कामकीर के ठौर की, सुखमा छुवति छाँह॥

  • New Home Share this Hindwi

उर अनुपम उनको लसै, सुखमा को अति ठाट।

मनहु सुछवि हिय भरि भये, काम शृंगार कपाट॥

  • New Home Share this Hindwi

यदुपति कटि की चारुता, को करि सकै बखान।

जासु सुछवि लखि सकुचि हरि, रहत दरीन दुरान॥

  • New Home Share this Hindwi

यदुपति नैन समान हित, ह्वै बिरचै मैन।

मीन कंज खंजन मृगहु, समता तऊ लहै न॥

  • New Home Share this Hindwi

युगल जानु यदुराज की, जोहि सुकवि रसभीन।

कहत भार शृंगार के, सपुट द्वै रचि दीन॥

  • New Home Share this Hindwi

10

Recitation

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए