Font by Mehr Nastaliq Web
Leo Tolstoy's Photo'

Leo Tolstoy

1828 - 1910

تمام تمام

8

1

 

12

जब तक मेरे पास दो कोटों के होते हुए कोई व्यक्ति बिना कोट के रहेगा तब तक मैं भी इस संसार में निरंतर होते रहने वाले एक पाप का भागीदार बना रहूँगा।

  • New Home Share this Hindwi

जितने भी अधिक से अधिक महत्त्वपूर्ण कार्य होते हैं वे सब अनायास ही नम्रतापूर्वक और बिना किसी आडंबर के हुआ करते हैं। न तो हल चलाने का कार्य और न इमारत बनाने या पशु चराने या सोचने के कार्य ही वर्दी पहनकर, दीपों की चमक-दमक में और तोपों की गर्जन के बीच किए जा सकते हैं। इसके विपरीत दीपों की जगमगाहट, तोपों की गड़गड़ाहट, संगीत, वर्दी, सफ़ाई और चमक-दमक यह प्रकट करते हैं कि उनके बीच जो कुछ भी हो रहा है वह सब महत्तवहीन है। महान और सच्चे कार्य सदा सरल और विनम्र होते हैं।

  • New Home Share this Hindwi

सभी सुखी परिवार एक जैसे होते हैं; हर दुखी परिवार अपने ही ढंग से दुखी होता है।

  • New Home Share this Hindwi

एक युवा पुरुष के लिए बुद्धिमान स्त्रियों की संगति से बढ़कर आवश्यक और कुछ भी नहीं।

  • New Home Share this Hindwi

यह हैरानी की बात है कि यह भ्रम कितना संपूर्ण है कि सुंदरता ही अच्छाई है।

  • New Home Share this Hindwi

کتاب 4

 

Recitation