تمام تمام
12
प्रेम दिवाने जो भये, मन भयो चकना चूर।
छके रहे घूमत रहैं, सहजो देखि हज़ूर॥
सहजोबाई कहती हैं कि जो व्यक्ति ईश्वरीय-प्रेम के दीवाने हो जाते हैं, उनके मन की सांसारिक वासनाएँ-कामनाएँ एकदम चूर-चूर हो जाती हैं। ऐसे लोग सदा आनंद से तृप्त रहते हैं तथा संसार में घूमते हुए परमात्मा का साक्षात्कार कर लेते हैं।
प्रेम लटक दुर्लभ महा, पावै गुरु के ध्यान।
अजपा सुमिरण कहत हूं, उपजै केवल ज्ञान॥
सहजो कहती हैं कि ईश्वरीय प्रेम की अनुभूति अत्यन्त दुर्लभ है। वह सद्गुरु के ध्यान से ही मिलती है। इसलिए स्थिर मन से ईश्वर एवं गुरु का स्मरण-ध्यान करना चाहिए, क्योंकि उसी से ईश्वरीय ज्ञान की साक्षात् अनुभूति हो पाती है।
सहजोबाई कहती हैं कि सद्गुरु के चरणों में सारे अढ़सठ पवित्र तीर्थ रहते हैं, अर्थात् उनके चरण अढ़सठ तीर्थों के समान पवित्र एवं पूज्य हैं, उनका पुण्य-फल पवित्रतम होता है। इस समस्त संसार में ऐसा कोई धाम या तीर्थ नहीं है जो सद्गुरु के चरणों में नहीं है, अर्थात् सभी पवित्र धामों के समान सद्गुरु के चरण पुण्यदायी हैं।
गुरुवचन हिय ले धरो, ज्यों कृपणन के दाम।
भूमिगढ़े माथे दिये, सहजो लहै न राम॥
सहजो कहती हैं कि जैसे कृपण व्यक्ति धन को सहेज कर रखता है, उसी के समान सद्गुरु के वचनों को हृदय में धारण करना चाहिए। सहजो कहती हैं कि उन वचनों को भूल जाने से या उनका प्रदर्शन करने से ईश्वर की प्राप्ति नहीं होगी।