Font by Mehr Nastaliq Web
noImage

Vallathol Narayana Menon

1878 - 1958

تمام تمام

6

अद्वैत सिद्धांत ही हमारे लिए माँ का दूध है। जन्म से ही हम द्वेष, भेदबुद्धि और अहं से रहित हैं।

  • New Home Share this Hindwi

सुख रूपी अमृत का पान करते हुए पूँजीपति वीर महलों में रमते हैं। किंतु उनके लिए जो स्वर्ग रचते हैं, वे कहीं गिरे-पड़े भूखों मरते हैं।

  • New Home Share this Hindwi

भास, कालिदास आदि के पालन करने वाले भास्कर कोश-गृहों को समझने में कठिन वेद रूपी पर्वत से निकलकर बहनेवाली निर्मल नदियों, उन्नत उपनिषद देवताओं के मंदिरों, धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष वाले पौधों के खेतों, यशस्वी आर्यों के जयस्तम्भ श्रेष्ठ पुराणो! तुम्हें मेरा प्रणाम!

  • New Home Share this Hindwi

यदि आप मातृभाषा की सेवा नहीं करते तो स्वतंत्रता के लिए अयोग्य ही हैं। आपका मस्तक यदि अपनी भाषा के सामने भक्ति से झुक जाए, तो फिर वह कैसे उठ सकता है?

  • New Home Share this Hindwi

निकटवर्ती समुद्र की गंभीरता, सह्य गिरि की आधार-दृढ़ता, गोकर्ण मंदिर की प्रफुल्लता, कन्याकुमारी की प्रसन्नता, गंगोपम, 'पेरार' (नदी) की विशुद्धि, कच्चे नारियल जल का माधुर्य, चंदन, एला, लवंग आदि वस्तुओं की आनंदप्रद सुगंध, संस्कृत भाषा का ओज, और ठेठ द्रविड़ का सौंदर्य ये सब मेरी भाषा में मिले हुए हैं।

  • New Home Share this Hindwi

Recitation

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए