पाँच इंद्रियों के नायक मन को वश में करो जिससे अन्य भी वश में होते हैं। तरुवर का मूल नष्ट कर देने पर पर्ण अवश्य सूखते हैं।
New Home Share this Hindwi
देउल देउ वि सत्थु गुरु, तित्थु वि वेउ वि कब्बु।
बच्छु जु दोसै कुसुमियउ, इंधणु होसइ सब्बु॥
देवल (मंदिर), देव, शास्त्र, गुरु, तीर्थ, वेद, काव्य, वृक्ष जो कुछ भी कुसुमित दिखाई पड़ता है, वह सब ईंधन होगा।
New Home Share this Hindwi
बलि किउ माणुस जम्मडा, देक्खंतहँ पर सारु।
जइ उट्टब्भइ तो कुहइ, अह डज्झइ तो छारु॥
मनुष्य इस जीवन की बलि जाता हैं (अर्थात् वह अपनी देह से बहुत मोह रखता है) जो देखने में परम तत्व है। परंतु उसी देह को यदि भूमि में गाड़ दें तो सड़ जाती है और जला दें तो राख हो जाती है।
New Home Share this Hindwi
जो जाया झाणग्गियए, कम्म-कलंक डहेवि।
णिच्च-णिरंजण-णाणमय, ते परमप्प णवेवि॥
जो ध्यान की अग्नि से कर्मकलंकों को जलाकर नित्य निरंजन ज्ञानमय हो गए हैं उन परमात्मा को नमन करता हूँ।
New Home Share this Hindwi
रूवि पयंगा सद्दि मय, गय फांसहि णासंति।
अलि-उल गंधहि मच्छ रसि, किमि अणुराउ करंति॥
रूप के भ्रम में पतंग, शब्द के वशीभूत हो मृग, स्पर्श के लालच में गज, गंध के लालच में अलिकुल तथा रस में मत्स्य नष्ट होते हैं। यह जानकर विवेकी जीव क्या विषयों में अनुराग करते हैं!
You have exhausted your 5 free content pages. Register and enjoy UNLIMITED access to the whole universe of Urdu Poetry, Rare Books, Language Learning, Sufi Mysticism, and more.